ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो लिरिक्स – Jyot Se Jyot Jagate Chalo Lyrics

ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो लिरिक्स

ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो
राह में आये जो दिन दुखी सब को गले से लगाते चलो
जिसका ना कोई संगी साथी ईश्वर है रखवाला
जो निर्धन है जो निर्बल  है वो है सबका प्यारा
प्यार के मोती लुटाते  चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो
ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो
आशा टूटी ममता रूठी टूट गया है किनारा
बंद करो मत द्वार दया का दे दो नाथ सहारा
दीप दया का जलाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो
ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो
कौन है ऊँचा कौन है निचा सबमे वही है समाया
भेद-भाव के झूठे भरम में ये मानव भरमाया
धर्म ध्वजा फहराते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो
ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो
सारे जग के कण कण में है दिव्य अमर एक आत्मा
एक ब्रम्ह है एक सत्य है एक ही है परमात्मा
प्राण से प्राण मिलाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो
ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो
ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो
राह में आये जो दिन दुखी सब को गले से लगाते चलो
ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो भजन लिरिक्स इन हिंदी
 Jyot Se Jyot Jagate Chalo prem ki Ganga Bahate chalo Bhajan lyrics in hindi

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *