श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे लिरिक्स – Shree Ram ji Ka Mandir Banayenge Lyrics

श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे लिरिक्स Shree Ram ji Ka Mandir Banayenge Lyrics

श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे
भगवा ध्वज लहरायेंगे
मंदिर जब ये बन जायेगा
कण कण सारा हर्षायेगा
बच्चा बच्चा ये गायेगा
सारी दुनिया में राम जी छाएंगे
भगवा ध्वज लहरायेंगे
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे
भगवा ध्वज लहरायेंगे

विश्वगुरु कहलाये ऐसा देश हमारा हो
भारत की शक्ति का डंका दुनिया भर में हो
गीता रामायण से सारी दुनिया गुंजित हो
संस्कृति भारत की हर एक देश का सेहरा हो
कलयुग में त्रेता लाएंगे
भगवा ध्वज लहरायेंगे
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे
भगवा ध्वज लहरायेंगे

सारे अवतारों की भूमि भारत माता है
वीर महा पुरुषों की जननी भाग्य विधाता है
संघर्षों से गुज़री हुई ये राम कहानी है
बरसों से तम्बू में बैठे दी कुर्बानी है
जीवन योगी मोदी को फिर से लाएंगे
भगवा ध्वज लहरायेंगे
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे
भगवा ध्वज लहरायेंगे

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *